Hindi Grammar for REET Online Test 06 : दूसरों की त्रुटियाँ खोजने वाला कहलाता है

By Heeru Jangid

Published on:

Hindi Grammar for REET Online Test 06

Hindi Grammar for REET Online Test 06 : नमस्कार मित्रों , अगर आप केन्द्रीय पात्रता परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो यह टेस्ट सीरीज आपके लिए बहुत ही  महत्वपूर्ण साबित होगी। इसमे हिन्दी व्याकरण ( Hindi Grammar fot CTET , REET )  से संबंधित 25+ (Important Questions) प्रश्नों का online test बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप सभी इन online test series को एक बार आजमा कर देखे।

नीचे दिए गए Online Test में आपको 25 प्रश्न दिए  गए है। सभी प्रश्न केन्द्रीय पात्रता परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार बनाया गया है। राजस्थान मे होने वाली समस्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन टेस्ट उपलब्ध है। इस टेस्ट सीरिज में हिन्दी व्याकरण से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हुए है।

Hindi Grammar से संबंधित 30+ महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online Test

1.सभी प्रश्न करने अनिवार्य  है।

2. सभी प्रश्नों के अंक समान है।

3.प्रश्नों की संख्या 30 है।

4.नकारात्मक अंक इसमें नहीं है।

START TEST TODAY

REET व अन्य परीक्षा के लिए हिन्दी व्याकरण के प्रश्नोत्तरी

REET व अन्य परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर नीचे दिए जा रहे है , आगामी परीक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे । ये प्रश्नोत्तरी प्रतिदिन अपलोड किये जा रहे है । इसलिए आप प्रतिदिन इस वेबसाइट को विजिट करते रहे ।

Hindi Grammar for REET Online Test 06

1. दूसरों की त्रुटियाँ खोजने वाला कहलाता है –

    1. समीक्षक
    2. समीक्षण
    3. छिन्द्रान्वेषण
    4. छिन्द्रान्वेषक

2. निम्न में से यौगिक शब्द है –

    1. कलश
    2. कमरा
    3. चतुर
    4. रेखांकित

3. एकैक में कौनसी संधि है –

    1. वृद्धि
    2. दीर्घ
    3. अयादि
    4. गुण

4. निम्नलिखित में से किस शब्द में कोई उपसर्ग नही है ?

    1. बाकायदा
    2. हमसब
    3. नालायक
    4. हमदर्द

5. किस क्रमांक में खिड़की का पर्यायवाची नही है ?

    1. वातायन
    2. गवाक्ष
    3. झरोखा
    4. द्वार

6. निम्न में से किसमे स्त्रीलिंग शब्द नहीं है ?

    1. हथिनी
    2. सिंहनी
    3. तपस्वी
    4. मालिन

7. किस शब्द मेंअन्उपसर्ग का प्रयोग नही हुआ है ?

    1. अनुचित
    2. अनुपम
    3. अनुगमन
    4. अनिच्छा

8. श्याम पुस्तक पढ़ता है | वाक्य में काल है –

    1. सामान्य वर्तमान
    2. संभाव्य वर्तमान
    3. सामान्य भविष्य
    4. सामान्य भूतकाल

9. निम्न में से गुण संधि नही है –

    1. सप्तर्षि
    2. महेश
    3. महोत्सव
    4. योगीश्वर

10. मेरे द्वारा व्यायाम किया जाता है , वाक्य में वाच्य है –

    1. कर्तृवाच्य
    2. कर्मवाच्य
    3. भाववाच्य
    4. इनमे से कोई नहीं है

11. निम्न में से कौनसा शब्द विदेशी –

    1. लोटा
    2. चाकू
    3. आटा
    4. पेट

12. ‘पारिजातकिसका पर्यायवाची है –

    1. कमल
    2. गुलाब
    3. कल्पवृक्ष
    4. केवड़ा

13. निम्न में से कौनसे विकल्प मे एकवचन है ?

    1. आँसू
    2. जनता
    3. हस्ताक्षर
    4. दर्शन

14. अंधकूप में कौनसा समास है –

    1. अव्ययीभाव समास
    2. द्विगु समास
    3. द्वन्द्व समास
    4. कर्मधारय समास

15. वाक्य के भीतर एक ही प्रकार के शब्दों को अलग करने के लिए कौनसा चिह्न प्रयुक्त होता है ?

    1. अल्प विराम
    2. अर्द्ध विराम
    3. योजक चिह्न
    4. पूर्ण विराम

नोट – वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान टेस्ट सीरीज के लिए यहाँ क्लिक करे –

16. उज्ज्वल में कौनसा उपसर्ग लगा हुआ है ?

    1. उद्
    2. उत्
    3. उन्

17. सम – शमयुग्म का सही अर्थ वाला युग्म है –

    1. शांति – चावल
    2. मोक्ष – समान
    3. समान – मोक्ष
    4. मोक्ष – शांति

18. अभय – उभयशब्द युग्म का सही अर्थ है –

    1. भयभीत – दोनो
    2. दोनो – निर्भय
    3. निर्भय – दोनो
    4. भयभीत – ऊँचा

19. रास्ते मे खाने के लिए ले जाने वाली भोज्य सामग्री को कहते हैं –

    1. पथ आहार
    2. अल्पाहार
    3. नाश्ता
    4. पाथेय

20. किस वाक्य में सकर्मक क्रिया नही है –

    1. बच्चे तारक मेहता देख रहे हैं
    2. श्याम दूध पी रहा
    3. है सोहन ने कार खरीदी
    4. मोर नाचता है

21. भवन का संधि विच्छेद होगा-

    1. भ + वन
    2. भ + अन
    3. भो + अन
    4. भौ + अन

22. किस क्रम में कर्मधारय समास का उदाहरण नही है ?

    1. देहलता
    2. संसार – सागर
    3. भला – मानस्
    4. जगबीती

23. किस क्रमांक में शुध्द शब्द है –

    1. अभिसेक
    2. अभिशेक
    3. अभिषेक
    4. अभीषेक

24. शुध्द वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिए –

    1. कवित्रि
    2. कवयित्री
    3. कवयित्रि
    4. कवयीत्री

25. किस क्रम में विलोम शब्द उचित नही है –

    1. पतिव्रता – कुलटा
    2. निंद्य – स्तुत्य
    3. नत – उन्नत
    4. परितोष – संतोष

26. ‘कृतप्रत्यय का योग होता है –

    1. संज्ञा के साथ
    2. सर्वनाम के साथ
    3. क्रिया या धातु के साथ
    4. विशेषण के साथ

27. अन्याय में कौनसा समास है ?

    1. अव्ययीभाव समास
    2. द्विगु समास
    3. तत्पुरुष समास
    4. बहुब्रीहि समास

28. कर्म के आधार पर क्रिया कितने प्रकार की होती है –

    1. एक
    2. दो
    3. तीन
    4. चार

29. वक्र शब्द का सही विलोम है –

    1. टेढ़ा
    2. तिरछा
    3. ऋजु
    4. संकुचन

30. किस शब्द मेंनीप्रत्यय प्रयुक्त हुआ है ?

    1. नानी
    2. चीनी
    3. मोरनी
    4. जवानी

 

Leave a Comment

error: Content is protected !!