Hindi Grammar fot CTET , REET Online Test 01 : भिखारी को भीख दो , वाक्य में कारक का कौनसा प्रकार है –

Hindi Grammar : नमस्कार मित्रों , अगर आप केन्द्रीय पात्रता परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो यह टेस्ट सीरीज आपके लिए बहुत ही  महत्वपूर्ण साबित होगी। इसमे हिन्दी व्याकरण ( Hindi Grammar fot CTET , REET )  से संबंधित 25+ (Important Questions) प्रश्नों का online test बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप सभी इन online test series को एक बार आजमा कर देखे।

नीचे दिए गए Online Test में आपको 25 प्रश्न दिए  गए है। सभी प्रश्न केन्द्रीय पात्रता परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार बनाया गया है। राजस्थान मे होने वाली समस्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन टेस्ट उपलब्ध है। इस टेस्ट सीरिज में हिन्दी व्याकरण से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हुए है।

Hindi Grammar से संबंधित 25+ महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online Test

1.सभी प्रश्न करने अनिवार्य  है।

2. सभी प्रश्नों के अंक समान है।

3.प्रश्नों की संख्या 25 है।

4.नकारात्मक अंक इसमें नहीं है।

START TEST TODAY

केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए हिन्दी व्याकरण के प्रश्नोत्तरी

केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर नीचे दिए जा रहे है , आगामी परीक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे । ये प्रश्नोत्तरी प्रतिदिन अपलोड किये जा रहे है । इसलिए आप प्रतिदिन इस वेबसाइट को विजिट करते रहे ।

Hindi Grammar for CTET Online Test 01

1. मेरा वह पेन खो गया जो तुमने मुझे दिया था – वाक्य है

    1. साधारण वाक्य
    2. संयुक्त वाक्य
    3. मिश्रित वाक्य
    4. इनमे से कोई नही

 

2. अयादि संधि का उदाहरण नही है –

    1. विनय
    2. अन्वय
    3. भवन
    4. गवेषणा

इन्हें भी देखे – वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान टेस्ट सीरिज

 

3. भिखारी को भीख दो , वाक्य में कारक का कौनसा प्रकार है –

    1. कर्म कारक
    2. करण कारक
    3. सम्प्रदान कारक
    4. अपादान कारक

 

4. निम्न में से किस जोड़े में विलोम शब्द अशुद्ध है –

    1. फल – निष्फल
    2. कृपण – उदार
    3. महात्मा – परमात्मा
    4. विधि – निषेध

 

5. संस्कृत में उपसर्ग माने गए हैं –

    1. बीस
    2. बाईस
    3. अट्ठारह
    4. तीस

 

6. इनमे से अप्रत्यवाचक तद्धित प्रत्यय नही है –

    1. वासुदेव
    2. राघव
    3. गांगेय
    4. चचेरा

 

7. कृत प्रत्यय का निर्माण किसके साथ लगकर नए शब्द बनते हैं ?

    1. संज्ञा
    2. सर्वनाम
    3. क्रिया
    4. विशेषण

 

8. दुष्कर्म शब्द में किस उपसर्ग का प्रयोग हुआ है ?

    1. दुष्
    2. दुस्
    3. दुः
    4. दुश्

 

9. निम्नलिखित में कौनसा शब्द उपसर्ग युक्त नही है –

    1. भरपेट
    2. मिठास
    3. परोपकार
    4. नेति

 

10. इनमे से कौनसा देशज शब्द नही है –

    1. खिड़की
    2. बूट
    3. पाग
    4. रींगड़ा

 

11. किस युग्म में युग्म शब्द सही नही है ?

    1. निर्माण – रचना , निर्वाण – मोक्ष
    2. परिणाम – फल , परिमाण – नाप तोल
    3. प्रसाद – भोग , प्रासाद – राजमहल
    4. पायस – वर्षा ऋतु , पावस – खीर

 

12. अविनाश ने गाना गाया , वाक्य में काल है –

    1. सामान्य भूत
    2. पूर्ण भूत
    3. अपूर्ण भूत
    4. आसन्न भूत

 

13. ज्ञ संयुक्त वर्ण का निर्माण हुआ है –

    1. ग् + ञ
    2. ड् + ञ
    3. ज् + ञ
    4. क् + ङ

 

14. बुहारी में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है –

    1. आरी
    2. अरी
    3. री

 

15. शिरोधरा किसका पर्यायवाची शब्द है ?

    1. कबूतर
    2. कान
    3. कण्ठ
    4. बाल

 

16. वाक्यांश क् लिए एक शब्द कौनसा सुमेलित नही है –

    1. वह जो पहले जन्मा हो – अग्रज
    2. वह जो दिखाई न दे – अदृश्य
    3. वह जो दूर की बात सोच सके – अदूरदर्शी
    4. आत्मा से संबंधित – अध्यात्म

 

17. स्वार्थ सिद्ध करना , वाक्य के लिए मुहावरा प्रयुक्त होगा –

    1. अपना उल्लू सीधा करना
    2. अपनी खिचड़ी अलग पकाना
    3. अपने पैरों पर खड़े होना
    4. अंग अंग फुले न समाना

 

18. निम्नलिखित में से लघु स्वर है –

    1. अ ,ई , उ
    2. अ ,इ ,उ
    3. आ ,ई ,ओ
    4. अ ,इ ,ए

 

19. रमेश बाजार जा रहा है , इस वाक्य में उद्देश्य है –

    1. रमेश
    2. बाजार
    3. जा
    4. रहा है

 

20. अप्रत्याशित शब्द में मूल शब्द है –

    1. प्रत्याशित
    2. आशा
    3. प्रत्यय
    4. आशित

 

21. महाप्राण वर्णों की संख्या होती है –

    1. 10
    2. 12
    3. 14
    4. 16

 

22. किस शब्द में संधि और समास दोनो है –

    1. रत्न जड़ित
    2. आमरण
    3. कृष्णार्पण
    4. प्रतिदिन

 

23. परीक्षा शब्द है –

    1. तत्सम
    2. तद्भव
    3. देशज
    4. विदेशी

 

24. इनमे से कौनसा वाक्य भाव वाच्य का है ?

    1. कलाकार द्वारा मूर्ति गढ़ी जाती है ।
    2. मेरे द्वारा व्यायाम किया जाता है ।
    3. अन्थेली की घड़ी चुराली गई चोर पकड़ लिए गए।
    4. उनसे गाया नही जा सकता

 

25. इनमे से कौनसा शब्द वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध नही है –

    1. कुआँ
    2. कैलास
    3. ज्योत्स्ना
    4. उपरोक्त
JOIN WHATSAPPCLICK HERE
JOIN TELEGRAMCLICK HERE

Leave a Comment