Hindi Grammar fot CTET , REET Online Test 02 : प्रशांत द्वारा पुस्तक पढ़ी गई – वाक्य में वाच्य है

Hindi Grammar : नमस्कार मित्रों , अगर आप केन्द्रीय पात्रता परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो यह टेस्ट सीरीज आपके लिए बहुत ही  महत्वपूर्ण साबित होगी। इसमे हिन्दी व्याकरण ( Hindi Grammar fot CTET , REET )  से संबंधित 25+ (Important Questions) प्रश्नों का online test बहुत ही महत्वपूर्ण होगा। आप सभी इन online test series को एक बार आजमा कर देखे।

नीचे दिए गए Online Test में आपको 25 प्रश्न दिए  गए है। सभी प्रश्न केन्द्रीय पात्रता परीक्षा व राजस्थान अध्यापक पात्रता परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार बनाया गया है। राजस्थान मे होने वाली समस्त परीक्षा के लिए ऑनलाइन टेस्ट उपलब्ध है। इस टेस्ट सीरिज में हिन्दी व्याकरण से संबंधित अति महत्वपूर्ण प्रश्न दिए हुए है।

Hindi Grammar से संबंधित 25+ महत्वपूर्ण प्रश्नों का Online Test

1.सभी प्रश्न करने अनिवार्य  है।

2. सभी प्रश्नों के अंक समान है।

3.प्रश्नों की संख्या 25 है।

4.नकारात्मक अंक इसमें नहीं है।

START TEST TODAY

केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए हिन्दी व्याकरण के प्रश्नोत्तरी

केन्द्रीय पात्रता परीक्षा के लिए अति महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर नीचे दिए जा रहे है , आगामी परीक्षा के लिए उपयोगी सिद्ध होंगे । ये प्रश्नोत्तरी प्रतिदिन अपलोड किये जा रहे है । इसलिए आप प्रतिदिन इस वेबसाइट को विजिट करते रहे ।

Hindi Grammar for CTET Online Test 02

1. प्रशांत द्वारा पुस्तक पढ़ी गई – वाक्य में वाच्य है –

    1. कर्त्तृ वाच्य
    2. कर्म वाच्य
    3. भाव वाच्य
    4. इनमे से कोई नही

2. पेड़ से पत्ता गिरता है । वाक्य में पेड़ शब्द का कारक है –

      1. कर्त्ता कारक
      2. करण कारक
      3. अपादान कारक
      4. अधिकरण कारक

3. सम्प्रदान शब्द का अर्थ होता है –

        1. सब के लिए
        2. देना
        3. सन्मति
        4. सम्प्रदाय

4. जाति वाचक संज्ञा का समुह है –

    1. अभिषेक , गुंजन , कविता
    2. रामायण , रीटा मशीन
    3. पुस्तक , मशीन , सेना
    4. सुख , बचपन , सुंदरता

5. भरत आया किंतु भूपेंद्र चला गया , रचना के आधार पर वाक्य है –

    1. साधारण वाक्य
    2. संयुक्त वाक्य
    3. मिश्रित वाक्य
    4. इनमे से कोई नही

6. निम्न में से किस जोड़े में विलोम शब्द अशुद्ध है –

    1. अधम – उत्तम
    2. यथार्थ – आदर्श
    3. उन्मूलन – निमीलन
    4. घाटा – मुनाफा

7. तत्सम व तद्भव का कौनसा सही  रूप नही  है –

    1. वाणी – बैन
    2. वंश – बाँस
    3. हस्ती – हाथ
    4. क्षीर – खीर

8. निम्न में से अव्ययीभाव समास किसमे नहीं है ?

    1. अनिच्छा
    2. नीरव
    3. यथार्थ
    4. आकंठ

9. निम्न में से कौनसा वाक्य अशुद्ध है –

    1. दुश्मनों ने हथियार डाल दिये।
    2. गांधीजी को भुलाया नही जा सकता ।
    3. उसने क्या संकल्प किया ?
    4. ताजमहल का सौंदर्य अनुपम है।

10. निम्न में से  उच्चारण की दृष्टि से व्यंजन का भाग नही है –

    1. स्पर्शी
    2. संघर्षी
    3. अन्तःस्थ
    4. नासिक्य

11. निम्न में से विवरण चिह्न है –

    1. —-
    2. : –
    3. =

12. निम्न में से किस विकल्प मे सही संधि का प्रयोग नहीं हुआ है ?

    1. मुक्त + अवली = मुक्तावली
    2. अति + इव = अतीव
    3. वारि + ईश = वारीश
    4. लक्ष्मी + इच्छा = लक्ष्मीच्छा

13. निम्न मे से व्यक्ति वाचक संज्ञा नहीं है ?

    1. प्रेमचंद , रामायण ,गीता
    2. झारखंड , सोमवार , सूर्य
    3. गाय , बहन , रजाई
    4. हिमालय , दीपावली , लाल किला

14. किस विकल्प में कृदंत प्रत्यय नहीं है ?

    1. घुमक्कड़
    2. झगड़ालू
    3. गायक
    4. ढोलक

15. पक्षी आकाश में उड़ रहा है – इस वाक्य में क्रिया है

    1. अकर्मक
    2. द्विकर्मक
    3. एक कर्मक
    4. सजातीय

16. इनमे से कौनसा यौगिक शब्द नही है –

    1. दूधवाला
    2. प्रेमसागर
    3. राजमाता
    4. रजनीचर

17. इनमे से कौनसा कथन असत्य है –

    1. श्वास वायु के आधार पर वर्णों के दो भेद है
    2. सभी स्वर अल्पप्राण होते हैं।
    3. प्रत्येक वर्ण का पहला , तीसरा , पांचवा वर्ण महाप्राण होता है।
    4. महाप्राण वर्णों की संख्या 14 है ।

18. कर्त्ता कारक की विभक्ति चिह्न है –

    1. ने
    2. को
    3. से
    4. के लिए

19. निम्न में से विकारी शब्द है –

    1. प्रतिदिन
    2. लगातार
    3. सहसा
    4. दशा

20. कमरा कैसा शब्द है –

    1. अरबी
    2. फ़ारसी
    3. पुर्तगाली
    4. फ्रेंच

21. काल कितने प्रकार का होता है –

    1. दो
    2. तीन
    3. चार
    4. पाँच

22. निम्नलिखित में से किस वर्तनी का बहुवचन रूप अशुद्ध है –

    1. दवाइयाँ
    2. खेतिहर
    3. प्राणिवृन्द
    4. विद्यार्थीगण

23. निम्न में से स्त्रीलिंग नही है –

    1. हथिनी
    2. तपस्विनी
    3. धोबिन
    4. स्वामी

इन्हें भी देखे – वरिष्ठ अध्यापक सामान्य ज्ञान टेस्ट सीरिज

24. इनमे से अल्प प्राण है –

    1. य , र ,ल , व
    2. श , ष , स , ह
    3. ख , घ
    4. फ़ ,भ

25. इनमे से देशज शब्द नही है –

    1. लड़की
    2. खिड़की
    3. मुक्का
    4. बटन

26. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध रूप है –

    1. मुहूर्त
    2. औजार
    3. कालीदास
    4. रचयिता

27. निम्नलिखित में से हंस का पर्यायवाची शब्द है –

    1. कारण्डव
    2. द्यौ
    3. सुग्गा
    4. भिदुर

28. निम्नलिखित में से संधि व समास दोनो किसमे नही है –

    1. पंचवटी
    2. सप्ताह
    3. पंचामृत
    4. पुरुषोत्तम

29. निम्न में से जड़ पदार्थों की ध्वनियों का सही मेल नही है –

    1. कड़कना – बिजली
    2. गरजना – बादल
    3. खनखनाना – रुपया
    4. टिक – टिक – घण्टा

30. इनमे से कौनसा समूह बहुवचन में परिवर्तन नियम का पालन नही करता है –

    1. कमरे ,लड़के , बस्ते
    2. पुस्तकें , दालें , राहें
    3. चिड़ियाँ , डिबियाँ , गुड़ियाँ
    4. बेटो , रसगुल्लों , रोटिओ

 

Leave a Comment